सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सराय दयानत स्थित जिला होमगार्ड हेडक्वार्टर में मंगलवार रात चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ दिए। क क्ष में रखेे कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन और इंवर्टर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह कमांडेंट की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच की।
मंगलवार रात जिला होमगार्ड हेडक्वार्टर में घुसे चोरों ने एक के बाद एक तीन कक्षों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक कमरे में सोलर सिस्टम का सामान भरा था और दूसरा कक्ष खाली था। दोनों कक्ष में कुछ न मिलने पर चोरों ने होमगार्ड कमांडेंट संजय कुमार शर्मा के कक्ष का ताला भी तोड़ दिया। चोरों ने इस कक्ष में रखा एक कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन और इंवर्टर चोरी कर लिया। घटना के समय चौकीदार जागेश्वर डयूटी पर था लेकिन वह सोता रहा। रात तीन बजे वह जागा तो उसने कार्यालय के कक्ष के दरवाजे खुले देखे। ताले टूटे देख वह दंग रह गया। चौकीदार ने तुरंत ही इसकी जानकारी कमांडेंट को दी। सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।