फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में गला काटकर महिला की हत्या

Wed, 05 Apr 2017 11:28 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकरी टप्पाकोट गांव के मजरे बनघुसरा में बुधवार देर शाम भूमि विवाद में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में महिला के पति ने गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के टप्पाकोट गांव के मजरा बनघुसरा के रहने वाले महेंद्र कुमार का गांव के ही इंद्रेश के साथ भूमि विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले इसी जमीन पर छप्पर रखने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।

उस समय गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। महेंद्र ने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी कंचना (22) बकरी चराने के लिए गई थी। तभी उसकी इंद्रेश के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद कंचना घर लौट आई।
विज्ञापन


देर शाम करीब सात बजे वह बकरियों को वापस लाने के लिए खेत जा रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे इंद्रेश ने गड़ासे के हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमला करने के साथ ही उसने कंचना का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। महेंद्र ने बताया कि पत्नी की चीख सुनकर जब वह दौड़ा तो हमलावर इंद्रेश भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंचना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में महेंद्र ने गांव के ही इंद्रेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें