फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का अपहरण, फिरौती मांगी

Sat, 24 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव महलई में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का दोपहर के वक्त अचानक अपहरण हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को बच्चा नहीं मिला। इस बीच शाम के वक्त किसी ने फोन करके परिवारीजनों से सात लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगे हैं। परिजनों ने थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


महलई गांव निवासी किसान अरविंद शाक्य का बेटा देव (4) शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे के आसपास बच्चा अचानक गायब हो गया। परिवारीजनों को जब देव घर के बाहर खेलता नहीं दिखा तो उन्होंने गांव भर में उसकी खोजबीन की।

परिजन मासूम की खोजबीन कर ही रहे थे तभी एक किसी ने उनके मोबाइल पर फोन करके सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती के लिए फोन आते ही घर में कोहराम मच गया। अपहरण की खबर गांव में फैली तो ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारी की भीड़ लग गई। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि शाम करीब पांच बजे किसी ने फोन करके सात लाख रुपये की फिरौती मांगी है। वहीं परिवारीजन बेटे के अपहरण के मामले में किसी अपने का हाथ होने का शक जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि चार साल के देव को घर का मोबाइल नंबर नहीं पता था।

अपहरणकर्ताओं के पास तत्काल मोबाइल नंबर कहां से आया। अपहरण की साजिश में कोई ऐसा शामिल है जो कहीं न कहीं उनसे परिचित है और घर परिवार के लोगों के सदस्यों के मोबाइल नंबर के साथ अन्य जानकारी रखता था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें