फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्बा बंद दूध की दुकानों पर छापामारी

Tue, 30 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की डिब्बा बंद दूध बेचने वाली दुकानों पर छापामारी की। दो दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेेजे गए है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने खाद्य का लाइसेंस पेश करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। 

पैक्ड खाद्य पदार्थो में मिलावट की खबरों के बाद शासन ने छापामारी कर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में  मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने ईदगाह चौराह स्थित पाठक डेली नीड पर छापामार कर रिलायंस कंपनी के डिब्बाबंद दूध का सैंपल लिया है।

इसी प्रकार सौरभ जनरल स्टोर से अमल ब्रांड के डिब्बाबंद दूध का सैंपल लिया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य दुकानदार भी शटर डालकर गायब हो गए। दोनाें दुकानदारों  कोे तीन दिन के भीतर खाद्य लाइसेंस पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनाें सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिए गए है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि डिब्बा बंद दूध का उपयोग सिर्फ तीन दिन तक ही किया जा सकता है। उपभोक्ता एक्सपायरी डेट देखकर ही दूध खरीदें। यदि डेट तीन दिन पुरानी है तो दूध ने खरीदें। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक नादिर अली, गिरीश वर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पैक्ड खाद्य पदार्थों की जांच  के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें