फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनगढ़ी और कोतवाली क्षेत्र में मिले दो शव

Tue, 30 Jun 2015 11:11 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कोतवाली और सुनगढ़ी थाना क्षेत्रों में दो शव मिले हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों के पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ के निकट खकरा नदी में पुलिस को सोमवार की रात शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। देखने में शव 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। नदी में शव मिलने से उसके पीछे से बहकर आने की संभावना है। मंगलवार शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर मंगलवार को दोपहर सुनगढ़ी पुलिस को बीसलपुर रोड पर जगरौली पुल के नीचे शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा ही है। मृतक का पेट काफी फूल हुआ है जिससे उसकी मौत भी पानी में डूबने से होना माना जा रहा है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया शव पानी में पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें