फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने हाइवे पर बस को लूटा

Tue, 17 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
विज्ञापन
बदमाशों के द्वारा छोड़ी गई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा- कानपुर हाइवे पर ग्राम जमुना बाग स्थित रवि ढाबा के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक प्राइवेट बस के यात्रियों को लूट लिया। आगरा से इटावा आ रही बस में ड्राइवर कंडक्टर समेत करीब दो दर्जन लोग सवार थे। हालांकि पुलिस लूट की वारदात से इनकार कर रही है। पुलिस के अनुसार मामला मारपीट का है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


आगरा से आ रही बस कठफोरी टोल प्लाजा पार कर मीठेपुर गांव से आगे बढ़ी थी कि दो तीन बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने पीछा किया। जमुना बाग़ स्थित रवि ढाबा के पास बदमाशों ने बस रोक लिया। वे तमंचा लेकर अंदर घुसे। यात्रियों को पीटना शुरू कर दिया। कुछ के जेवर छीन लिए। परिचालक सैफई थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी योगेश पुत्र सुभाष चंद्र के मुताबिक बदमाशों ने उसके बैग से छह हजार और चालक भाली निवासी संजू की जेब से तीन हजार रुपये तमंचे के बल पर छीन लिए।

शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और ललकारा तो एक लाल रंग की बाइक नंबर यूपी 83 पी 8583 छोड़ कर दूसरी बाइक से भाग निकले। इसके बाद परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। हाईवे पर बस लूट की घटना की खबर मिलते ही जसवंतनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय चौहान मयफोर्स मौके पर पहुंचे। लुटेरों को पकड़ने के लिए धनुआ रोड पर नाकेबंदी कराई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


परिचालक ने कोतवाली में लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि कटफोरी के पास बाइक सवार व बस ड्राइवर के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सूचना पर फोर्स मौके पर गई। लूटपाट जैसी बात नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें