फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Nov 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत के बाद मुर्दाघर पर मौजूद उसके परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जसवंतनगर  थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर डुढ़हा पुल के पास शनिवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, सिर पर उनके गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव टकपुरा मौजा केवाला निवासी यूनुस (37) वर्ष पुत्र इस्लाम शनिवार शाम को बाइक से बाजार करने के लिए जसवंतनगर आया था। रात करीब करीब साढ़े आठ बजे वह घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर गांव डुढहा के करीब अंधेरे में किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।

चूंकि वह हेलमेट नहीं लगाए था, इसलिए उसके सिर में गंभीर चोट आईं। उधर, हादसे के बाद चालक अपने वाहन को भगा ले गया। गुजरते राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। इस पर थाना पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद उसके नाम पता की जानकारी न होने पर शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवाया गया था। बाद में किसी तरह से परिजनों को हादसे की जानकारी हो गई। तो वह जिला अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें