छन्नी बेली में 500 ग्राम भुक्की के साथ युवक काबू
डमटाल (कांगड़ा)। डमटाल पुलिस ने छन्नी बेली गांव के युवक से 500 ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गश्त के दौरान देख युवक भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। युवक की पहचान विजय कुमार पुत्र रशपाल सिंह छन्नी बेली के रूप में हुई है। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास 500 ग्राम भुक्की बरामद हुई। उधर, डीएसपी नूरपुर डीएसपी साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।