फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध वाहन ने बाइक में टक्कर मारी एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुतियानी के पास तेजी से आ रहे एक दुग्ध वाहन ने बाइक से जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें उपचार के लिए सैफई के मिनी पीजीआई ले जाया गया। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।


कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव पिडारथू गांव निवासी रघुनाथ (55) पुत्र मुंशी लाल परिवार के शिव राम पुत्र कुंजी लाल के साथ बाइक से शनिवार की सुबह अपने रिश्तेदार की मौत की सूचना पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बले जा रहे थे।
विज्ञापन


सुतियानी के पास तेजी से आ रहे एक दुग्ध वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रघुनाथ हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आ र्गइं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



इन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को मिनी पीजीआई भिजवाया। यहां से परिवार के लोग उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में रघुनाथ की मौत हो गई।


दुग्ध वाहन की चपेट में आई बाइक, एक की मौत
ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुतियानी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें