फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पंखे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव फंदे से झूलता मिला
विज्ञापन


बकेवर। ग्राम करौंधी में घर के अंदर एक व्यक्ति का शव पंखे के सहारे फंदे से झूलता मिला। घर से दुर्गंध आने पर बुधवार रात पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक घर में अकेला रहता था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।

बकेवर थानाक्षेत्र की चौकी लखना के ग्राम करौंधी में 38 वर्षीय मनोहर यादव पुत्र गंगा सिंह यादव अपने घर के अंदर कमरे में पंखे से गमछे के सहारे फंदे से झूलता मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बुधवार रात पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय व चौकी इंचार्ज लखना सुनील कुमार गौतम मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोलकर कमरे से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया मनोहर यादव घर में अकेला रहता था। भाई लोग बाहर रहते थे। मनोहर का मोबाइल कमरे में ही रखा मिला। इस पर तीन दिन पूर्व की कॉल थी। उसने अपनी बहन से बात की थी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

- बदबू फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें