फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारो ने फल विक्रेता को दस हजार का चूना लगाया............

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्टेशन बजरिया के पास फल बेचने वाले एक फल विक्रेता को बाइक सवार दो युवकों ने दस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्वरूप नगर निवासी रियाजुद्दीन पुत्र अब्दुल सलाम स्टेशन बजरिया में फल का ठेला लगाता है। गुरुवार को उसके पास बाइक से दो युवक आए और शुक्रवार को भंडारे के लिए सौदा तय की। दोनो से फल विक्रेता से सुबह फल के अलावा दस हजार रुपये खुले लाने के लिए बोल दिया। शुक्रवार की सुबह रियाजुद्दीन फल लेकर पहुंचा तो दोनों उसे विजय नगर चौराहे पर मिल गए।

दोनों उसे पचावली रोड पर ले गए और एक मकान में फल रखने को कहा। इसी बीच दोनों से उससे कहा कि खुले पैसे उसे दे दे। वह फल के आठ हजार व दस हजार खुले के बदले में दे देंगे। रियाजुद्दीन ने रुपये दे दिए। वह फल रखने लगा तभी दोनों बाइक से भाग निकले। उसने मकान मालिक का दरवाजा खुलवाकर पूछा तो उन्होंने किसी तरह का भंडारा न होने की बात कही। रियाजुद्दीन ने बाइक सवारों के बारे में जानकारी की तो उनका कोई पता नहीं चल सका। उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें