फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के उत्पीड़न से क्षुब्ध महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भरथना (इटावा)। पति के उत्पीड़न और गृहकलह से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।


थाना क्षेत्र के नगला गुदे गांव में राधा देवी (26) पत्नी शिवम कुमार ने घर के बरामदे में लोहे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई प्रमोद कुमार निवासी पथरिया वैवाह गांव, बिधूना औरैया का आरोप है कि शिवम राधा का उत्पीड़न करता था। उधर, मोहल्ला यादवनगर में रहने वाले असित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह ने भी इस संबंध में पुलिस को बताया कि उसकी ताऊ की बेटी राधा शनिवार को घर के अंदर बरामदे में फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहकीकात की और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। समाचार भेजे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि राधा शुक्रवार को पति के साथ करवा चौथ का सामान खरीदने भरथना गई थी, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया था। घर में पति ने पत्नी की मारपीट कर दी थी और इसी से क्षुब्ध होकर राधा ने सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

-सीओ बोले, तहरीर मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें