इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम शकूरपुर में मैदान का कब्जा करने से रोकने पर पिता-पुत्र ने ग्राम प्रधान को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
ग्राम प्रधान नागरी लोलपुर निवासी मुकेश कुमार भदौरिया नेे थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम शकुरपुर में पिता-पुत्र गांव के मैदान पर कब्जा कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे और कब्जा रहे बृजेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह व लाल सिंह पुत्र होरी लाल को रोका तो वे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने लाठी डंडों से उन्हें पीट दिया।
ग्राम प्रधान की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर धमकी दे कर चले गए।