इटावा। भरेह थाना क्षेत्र के गांव महुआ सूडा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। विवाहिता के पिता ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कांशीराम निवासी सुमित कुमार पुत्र बन्ने लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी भेरह थाना क्षेत्र के गांव महुआ सूडा निवासी लज्जराम पुत्र छोटे लाल के साथ की थी। शादी के बाद से सुसरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सुमित की तहरीर पर पुलिस ने लज्जाराम सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।