घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में 15 जनवरी को हुई मारपीट में घायल राजदीप(15) की हत्या में आरोपी किशोर को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में 15 जनवरी की शाम को घर के बगल में घूमते समय राजदीप यादव के पड़ोसी शिवकुमार एवं उसके परिजनों से विवाद हो गया था। इस दौरान हुई मारपीट में राजदीप को गंभीर चोटें आईं थी। उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर राजदीप की मौत हो गई थी। इस संबंध में मृृतक के पिता रामअवध यादव की तहरीर पर पुलिस ने शिवकुमार यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवकुमार यादव(15) को शुक्रवार को बस स्टेशन घोसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।