जसवंतनगर(इटावा)। पुरानी खुन्नस में दबंग ने गांव के किसान की गोभी, टमाटर की फसल नष्ट कर दी। शुक्रवार सुबह फसल की दुर्दशा देखकर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
कैस्त में रहने वाले ब्रजेश कुमार पुत्र रामदुलारे ने प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को बताया कि मोहब्बतपुर नगला भगत निवासी प्रेम निवास उर्फ टिल्लू पुत्र सुखराम के ट्रैक्टर से रिश्तेदारी में ईंट भेजी थीं। ईंटों के भाड़े को लेकर विवाद हो गया था। टिल्लू ने भाड़े का पैसा वसूलने की धमकी दी थी। 12 दिसंबर की रात को टिल्ल्ूा ने करीब सवा बीघा में खड़ी टमाटर, गोभी, बंद गोभी की फसल को नष्ट कर दिया। इससे भारी नुकसान हुआ है। इन्होंने मामला दर्ज करने की मांग की है।
दबंग ने पुरानी खुन्नस में फसल उजाड़ी