फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को कार में डालकर गैंगरेप, चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। सैफई थाना क्षेत्र में साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। कार में ही करीब चार घंटे तक उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद अगवा करने वाले स्थान पर ही फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा गुरुवार को साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह टिमरूआ गांव के पास पहुंची थी कि पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने साइड मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद किशोरी को खींच कर कार में बैठा लिया। वे कार को सूनसान इलाके वाले रास्ते पर ले गए और कार में ही उसके साथ गैंगरेप किया। करीब चार घंटे बाद छात्रा को वापस उसी स्थान पर छोड़ गए, जहां उसकी साइकिल पड़ी थी। किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजन उसे लेकर सैफई थाने पहुंची। दो को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष महेशवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


- कार सवारों ने छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप
-चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें