फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के घर 5 लाख की चोरी

Tue, 05 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
यादव नगर भरथना में सभासद ऊषा यादव के घर में टूटे अलमारियों के ताले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला यादव नगर में रविवार रात सभासद के सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर और नगदी सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। सभासद परिवार के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गई हैं। सभासद ऊषा यादव पत्नी सत्यवीर सिह यादव का मकान लंगूर की मठिया के ठीक सामने यादवनगर में स्थित है।  सभासद पति सत्यवीर ने बताया कि वह बीमार साले को देखने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन


घर के मेन गेट पर ताला लगा था। रविवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़क र घर में घुसे और नगदी, जेवरात लेकर भाग गए। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। देर शाम उन्होंने मकान पर आकर सामान चेक किया। अलमारी बक्से आदि के ताले टूटे पड़े थे। सत्यवीर ने बताया कि चोर पत्नी का हार, चार सोने की जंजीरें सहित 45 हजार नगद ले गए हैं। लगभग 5 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कस्बा चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें