बैंक से दो लाख कैश निकाल पिता संग रिक्शे से जा रही एक शिक्षिका पर झपट्टा मारकर सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश कैश से भरा बैग लूट कर भाग निकले। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लुटेरे आंखों से ओझल हो गए।
घटना के बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बिसवां कोतवाली इलाके के मुराऊन टोला निवासी शिक्षिका अमिता वर्मा पिता रामनाथ वर्मा के साथ सोमवार दोपहर को कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी।
बैंक से दो लाख रुपये निकालकर वह पिता संग रिक्शे से वापस जा रही थी। जैसे ही यह लोग बिसवां कस्बे में जमा मेडिकल स्टोर व पोस्टर चौराहे के करीब पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये नोटों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
लुटने के बाद शिक्षिका का शोर सुनकर जब तक लोग कुछ समझ पाए तब तक लुटेरे बाइक भाग निकले। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।