फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पशुओं का कटान करते सात लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को न्यू हिंद टाकीज के पास अवैध रूप से पशुओं का कटान करते सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से एक जीवित पशु, कटा मांस और पशुओं की 35 खाले बरामद हुई हैं। पुलिस ने पकडे़ गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल कुमार फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर पशुओं का कटान कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया। पकडे़ गए लोगों में साबितगंज निवासी इमरान व दाउद और नया शहर निवासी मुकीम, मुस्तकीम, उस्मान व अवराख शामिल है। पुलिस ने उनके खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि सात लोगों को अवैध रूप से पशुओं का कटान करते पकड़ा गया है। पकडे़ गए लोगों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


- पशुओं का कटान करते सात लोग गिरफ्तार
- पुलिस ने एक जीवित पशु व 35 खाले बरामद की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें