फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी वसूलने पहुंचे दबंगों ने की मारपीट, दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।

थाना क्षेत्र के मल्हौसी पुल के समीप उरई से अलीगढ़ जा रही 765 केवी विद्युत लाइन के पोलो पर काम कर रहे मजदूरों से दबंगों ने रंगदारी वसूलने के लिए मारपीट की। पुलिस ने दो लोगों को मौके से दबोच लिया जबकि दो भाग निकले। ठेकेदार ने चारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ठेकेदार जिला एटा निवासी राजीव प्रताप सिंह पुत्र सुखराम सिंह ने सुबोध निवासी मढ़ाछुटका थाना अछल्दा(औरैया), मनोज कुमार यादव निवासी महेवा बस स्टैंड, सुनीज कुमार, बंटू निवासी अछल्दा पर आरोप लगाया कि उक्त लोग मल्हौसी पुल के समीप उरई से अलीगढ़ जा रही 765 केवी विद्युत लाईन के पोलो पर काम कर रहे मजदूर इमाम अली निवासी पश्चिम बंगाल, जनेश्वर निवासी झारखंड के पास शनिवार रात चार पहिया वाहन से आए और मजदूरों से रंगदारी वसूलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दो को मौके से दबोच लिया। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

- मल्हौसी पुल के 765 विद्युत लाइन पर काम कर रहे मजदूरों से मांग रहे थे रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें