फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और कार भिड़ीं, छह लोग घायल

Sun, 09 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर रविवार को मुरादगंज से औरैया जा रहे एक टेंपो की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार पांच लोग और कार सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को मुरादगंज से सवारियां लेकर टेपो औरैया जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर जाने के लिए मुरादगंज ओवरब्रिज के नीचे से होकर सर्विस रोड पर पहुंचा। इसी दौरान अजीतमल की ओर से औरैया आ रही तेज रफ्तार कार से टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार यात्री नीचे दब गए। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। टेंपो पलटते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और फंसी सवारियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। फोन से पुलिस को सूचना भी दी।

हादसे में टेंपो सवार पातेपुर भरसेन निवासी किशनचंद्र (38) पुत्र सूबेदार, उसकी पत्नी शिवकुमारी (28), पुत्र आयुष (4), ग्राम मुरलीपुर कुठौंद निवासी सचिन (2) पुत्र महेंद्र सिंह, ग्राम नंदन का पुर्वा थाना अजीतमल निवासी राजकुमार (36) पुत्र झरगदी प्रसाद तथा कार सवार सब्जी मंडी भरथना निवासी रितिक वर्मा (20) पुत्र राजू वर्मा घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रितिक, आयुष, सचिन, व राजकुमार को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद डाक्टरों ने राजकुमार व रितिक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें