फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में मारपीट, पीड़ित दी थाने में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुली बैठक में मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर
विज्ञापन

इटावा। जसवंतनगर ग्रामसभा की खुली बैठक के दौरान कुछ लोगों ने कार्यवाही में व्यवधान डालते हुए महिला ग्राम प्रधान समेत पति को गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बैठक में प्रधान पति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार की दोपहर को पंचायत घर सिरहौल में हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

ग्राम पंचायत सिरहौल के ग्राम पंचायत घर पर ग्राम पंचायत सचिव वसुंधरा शर्मा की मौजूदगी में गुरुवार की दोपहर को ग्रामसभा की खुली बैठक चल रही थी। इसी दौरान ग्राम कटारी के पांच दबंग युवक लोग किसी कार्य को लेकर महिला प्रधान सरोज देवी से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान दबंगों ने गाली गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच दबंगों ने प्रधान पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद प्रधान पति तारा चंद समेत लोगों ने किसी तरह महिला प्रधान को बचाया लेकिन वे जख्मी हो गए। तारा चंद्र ने जितेंद्र उर्फ शीलू, पंकज, राजेश, अजय व मुन्ना के नाम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें