फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जेई और कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा गांव में गुरुवार की दोपहर विद्युत चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैनों को ग्रामीणों ने गालियां देते हुए दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सारे कागजात छीन लिए। इस मामले में जेई ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इलाके के अलावलपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई नीरज कुमार गुरुवार को दो लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ विद्युत चेकिंग करने धरवा गांव में गए थे। गांव में विद्युत कनेक्शनों की जांच करने के दौरान ग्रामीणों ने जेई को यह कहते हुए रोक दिया कि इस गांव में आजतक किसी अधिकारी ने विद्युत चेकिंग नहीं की। इस पर जेई ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत आप लोग विद्युत कनेक्शन करा लीजिए, कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद जेई वहां से आगे बढ़ गए। कुछ ही दूरी पर चल रहे एक ट्यूबवेल पर नजर पड़ी तो जेई ने कर्मचारियों से उसके कनेक्शन की जांच करने को कहा। जैसे ही कर्मचारी ट्यूबवेल के पास पहुंचे, कई ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए। अभी वह अपना बचाव कर पाते कि ग्रामीणों ने कर्मचारियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। ट्यूबवेल से दूर खड़े जेई नीरज कुमार को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह अधिकारी और कर्मचारियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाए। इस मामले में जेई ने चार नामजद तथा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी जाएगी। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में जेई नीरज कुमार के साथ प्रदीप राय, जयप्रकाश राम और इसहाक खां आदि मौजूद थे। इस संबंध में सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि विद्युत चेंकिग के दौरान गांव में कहासुनी और ग्रामीणों ने विरोध किया था। मामले की छानबीन की जा रही है। जेई अथवा विद्युत कर्मचारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें