फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से तंग आकर अधेड़ फांसी पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर थाना बिठौली के ग्राम बिड़ौरी में गृह कलह से तंग आकर एक अधेड़ ने फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना बिठौली के ग्राम बिड़ौरी निवासी बृजेन्द्रकुमार (45) ने मकान के बाहर बनी झोपड़ी में रस्सी डालकर रविवार रात को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बिठौली अनिल यादव ने बताया कि फौरी जांच में गृह कलेश की बात सामने आई है।

इसके चलते बृजेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्ट मार्टम के बाद मृत्यु का सही पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें