फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने जीप में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना। तहसील क्षेत्र बकेवर से दौरा कर अपनी टीम के साथ तहसील कार्यालय भरथना आ रहे तहसीलदार की जीप में नगर के मुख्य चौराहे परट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तहसीलदार बाल-बाल बच गए। पर गाड़ी में सवार दो होमगार्ड चोटिल हो गए। टीम ने पीछाकर ट्रक चालक को ट्रक से साथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जीप चालक ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहसील भरथना के जीप चालक करन सिंह ने थाना पुलिस को जो तहरीर दी है उसके मुताबिक वह भरथना तहसीलदार गजराज सिंह यादव व होमगार्ड सुरक्षा कर्मियों श्रीनारायण व सुभाष चंद्र के साथ बकेवर से दौरा कर शाम 5:30 बजे तहसील कार्यालय भरथना आ रहा था। उसी दौरान नगर के मुख्य चौराहे मोड़ पर बिधूना की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए जीप में टक्कर मार दी। जिससे जीप में सवार तहसीलदार बाल-बाल बचे जबकि गाड़ी में सवार दो होमगार्ड सुरक्षा कर्मियों को मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें