फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के बेटे के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राशन डीलर के बेटे के साथ मारपीट व अभद्रता के आरोप पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना चकरनगर के ग्राम महाराजपुरा में रहने वाले डीलर तुलसीराम के पुत्र रविंद्र कुमार के साथ रम्पुरा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह व अंकित कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह ने राशन वितरण के दौरान फर्जी राशन कार्ड का राशन लेने के एवज में मारपीट एवं अभद्रता कर डाली। डीलर का पुत्र अपने पिता के साथ राशन वितरण मशीन से कार्डों के सत्यापन में मदद करता है।

बीते दिन फर्जी कार्ड पर राशन न देने पर दबंगों ने राशन डीलर के पुत्र के साथ मारपीट की। राशन डीलर महाराजपुर ने पूरी घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी चकरनगर इन्द्रजीत सिंह को दी। इस पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक चकरनगर विवेक कुमार ने राशन डीलर के पुत्र को साथ लेकर थाना चकरनगर में दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
महेवा। गुरुकुल स्कूल के पास मंगलवार शाम को सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों में एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है। मंगलवार शाम को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें महेवा सीएचसी से सैफई रेफर किया गया था ।
सैफई जाते समय हेवरा में गम्भीर रूप से घायल रोहन उर्फ पवन (16) पुत्र मलखान सिंह की मृत्यु हो गई।

सड़क हादसे में तीन लोग घायल
महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। इन्हें सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया। जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

ग्राम नागरी लोलपुर निवासी मिनी बैंक संचालक मानसिंह पाल अपने ग्राम से महेवा आ रहे थे। अचानक गाय निकलने से वह खड्ड में जा गिरे। जिन्हें स्थानीय खेतों में काम कर रहे लोगों ने महेवा भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफ किया गया। दूसरी घटना ग्राम टिलिटिला के पास घटित हुई जहां बाइक से इटावा से अपने गांव मोहद्दीपुर अटसु जा रहे चतुर सिंह पुत्र बाबूराम व उनके साथ बैठे भतीजे अर्पित पुत्र जितेंद्र सिंह जानवर निकल आने से बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों घायल हो गये। एक अन्य घटना में इकघरा निवासी अवधेश पुत्र राम रतन गांव से महेवा आ रहे थे। मुकुटपुर के पास ओमिनी चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें