65 लीटर कच्ची, 45 क्वार्टर देशी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर/भरतकूप/राजापुर। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव प्रसाद दुबे ने टीम के साथ गांधी नगर से उर्गू सोनकर पुत्र पट्टू सोनकर व लगड़ू केवट पुत्र जौहरी केवट को 10-10 लीटर कच्ची शराब, भरतकूप चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने टीम के साथ रसिन ग्राम से अनिल कुमार मिश्रा पुत्र देवदत्त मिश्रा को 10 लीटर कच्ची शराब, बहिलपुरवा थाना के एसआई रज्जन राव ने टीम के साथ छोटी मड़ैय्यन तिराहा से चंद्रपाल पुत्र रामनारायण को 10 लीटर कच्ची शराब, राजापुर थाना के एसआई अजय कुमार जायसवाल ने टीम के साथ ग्राम बरूआ से राम सिंह पुत्र सिद्धगोपाल निवासी सिकरी को 12 क्वार्टर देशी शराब, रैपुरा थाना के एसआई राधाकृष्ण तिवारी ने टीम के साथ इलाहाबाद बैंक के सामने ग्राम इटवा से भोलू पुत्र कमलेश सोनकर, गोविंद पुत्र फू लचंद्र निवासी ककरौली पुरवा मजरा देउधा को 33 क्वार्टर देशी शराब, मानिकपुर थाना के एसआई अशोक कुमार निगम ने टीम के साथ कस्बा मानिकपुर से अनिल कुमार सोनकर पुत्र संतोष कुमार निवासी पटा को 10 लीटर कच्ची शराब, बरगढ़ थाना के एसआई इंदल यादव ने टीम के साथ ग्राम सेमरा से राघवेंद्र कुमार पुत्र बद्रीविशाल को 10 लीटर कच्ची शराब, मारकुंडी थाना के एसआई सुखशेखर राही ने टीम के साथ वन विभाग डाक बंगला के पास से उमेश कोल पुत्र मकुन्दीलाल निवासी बंधाभीतर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।