घर में घुसकर महिला के जेवर लूटे
चकरनगर (ब्यूरो)। बिठौली थानाक्षेत्र के गांव रीतौर की मडैंया में चार लोगों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट करने वाले उसकी चेन, लॉकेट व झाले लूट ले गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उक्त गांव निवासी अमर सिंह की पत्नी रानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट मेें आरोप लगाया कि 16 अगस्त को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही बृज लाल पुत्र विशन लाल अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आया।
चारों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उक्त लोग उसके पास से चेन, लॉकेट व कानों से झाले लूट ले गए। महिला ने जब शोर मचाया तो गांव के लोग दौडे़। लोगों को आता देख चारों बदमाश भाग निकले। रानी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो