इटावा। 10 दिन से लापता युवती को जीआरपी पुलिस ने सोमवार को साम्हो स्टेशन पर मिली। काफी देर तक स्टेशन पर टहलने पर स्टेशन मास्टर ने जानकारी हासिल तो उसने अपने पति का नाम बताया। तब जाकर स्टेशन मास्टर और जीआरपी ने युवती को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम वक्तीगिर की रहने वाली मंजू देवी पत्नी मनोज कुमार तीन जनवरी को घर से अचानक मायके चली आई।
खोजबीन के बाद मंजू का पता नहीं चलने पर ससुरालीजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। सोमवार को मंजू साम्हो स्टेशन पर जीआरपी को मिली। उसके साथ एक लड़की पूजा और थीं। स्टेशन मास्टर ने दोनों युवतियों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि मंजू के पति मनोज को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि मंजू मानसिक रूप से कमजोर है। वह पांच जनवरी को चली गई, उसकी खोजबीन की गई तो पता नहीं चला, तब जाकर संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी गई।