फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में मिले सिक्कों के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
बकेवर पुलिस ने टूरिस्ट बस से बरामद सिक्कों के मामले में बस के मालिक व टूरिस्ट संचालक सहित पांच लोगों के विरुद्ध क्वाइनएज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बस के चालक व हेल्पर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बस को सीज भी किया है।बस मालिक बागपत का है। टूरिस्ट संचालक कानपुर के दो भाई हैं। सिक्कों को बुक कराकर भेजने वाला असली कारोबारी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

एसओ बकेवर आलोक राय ने बताया कि 17 नवंबर को हाईवे पर कांशीराम कॉलोनी के सामने कानपुर से आ रही एक टूरिस्ट बस में चेकिंग के दौरान 54 बोरी में भरे हुए सिक्के बरामद हए। जिसमें 1 से 5 रुपये के सिक्के थे। कुल 15 लाख 39 हजार के निकले। जिनका कुल वजन 31 क्विंटल 51 किलो निकला। यह सिक्के दिल्ली ले जाये जा रहे थे। एसओ ने बताया बरामद सिक्कों के मामले में हंस ट्रैवलर्स की बस के चालक अमरजीत निवासी अरुणानगर मजनू का टीला सिविल लाइंस नई दिल्ली, हेल्पर सुनील कुमार निवासी रेउसा नंदगंज थाना नदगंज जनपद गाजीपुर, बस मालिक विनोद कुमार चौधरी निवासी सुजेती जनपद बागपत, पुलकित और अभिषेक पिता का नाम पता अज्ञात के विरुद्ध क्वाइनएज एक्ट 2011 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें पकड़े गए दो लोग चालक अमरजीत व हेल्पर सुनील कुमार को जेल भेज दिया है। पुलिस सिक्के ले जाने वाली बस को सीज भी किया। मामले में आरोपी पुलकित, अभिषेक जो कानपुर में हंस ट्रैवलर्स चलाते हैं। उनका ऑफिस कानपुर फजलगंज में है। चालक अमरजीत ने बताया कि बस लखनऊ से दिल्ली चलती है। कानपुर फजलगंज कार्यालय से इन सिक्कों की बोरियां किसी ने बुक कराकर लदान कराया था। बोरियां दिल्ली जानी थी। सिक्कों को कानपुर से दिल्ली भेजने वाला व्यापारी अभी भी पर्दे के पीछे है। जिसकी पुलिस को अभी भी तलाश है।
विज्ञापन


- सिक्कों के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- टूरिस्ट बस में मिली थीं सिक्कों से भरी 54 बोरियां
- पुलिस ने बस के चालक और हेल्पर को भेजा जेला
- टूरिस्ट संचालक कानपुर के दो भाई हैं




























































































































































फोटो नंबर 05- बकेवर थाना पुलिस की गिरफ्त में बस के चालक एवं हेल्पर साथ में बरामद सिक्के।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें