फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर जेवर नकदी चोरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के ताले तोड़कर जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन

इटावा (ब्यूरो)। फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के भरथना रोड स्थित गणेश नगर में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी निशा यादव पत्नी दीपक यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गणेश कालोनी में एक किराए के मकान में रहती हैं। वह मकान में ताला डालकर अपनी रिश्तेदारी में गई थी। मौका पाकर चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। निशा यादव ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


- करीब ढाई लाख की हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें