फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी ने कबाड़ी को बेच दी सरकारी किताबें

Thu, 17 Aug 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, वही उनके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। संदना क्षेत्र के एक गुरुजी ने बच्चों में वितरण के लिए आईं सरकारी किताबें कबाड़ी के हाथ बेच दी। पुलिस ने छापा मारकर पुस्तकों को जब्त कर लिया है। यह पुस्तके पिछले बरस की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोंदलामऊ के प्राथमिक विद्यालय कोरौना में नत्थालाल प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। वे कोरौना संकुल के प्रभारी भी हैं। बताते हैं कि गुुरुजी ने पिछले साल पुस्तकों का वितरण नहीं किया था। सभी किताबें एनपीआरसी पर पड़ीं थी। गुरुवार को नत्थालाल ने संदना कस्बे के सलीम नाम के कबाड़ी की दुकान पर सारी पुस्तकें बेंच दी।

जानकारी होने पर पुलिस ने कबाड़ी के यहां पर छापा मारा। छापे में 745 सरकारी पुस्तकें बरामद हुईं। यह शैक्षिक सत्र 2016-17 की कक्षा तीन व चार की पुस्तकें हैं। सूत्रों का कहना है कि संकुल प्रभारी होने के कारण बीआरसी से नत्थालाल ही पुस्तकें उठाते हैं। पिछले साल उन्होंने पुस्तकें तो उठा ली, लेकिन इनका वितरण नहीं कराया। लालच के चक्कर में उन्होंने पुस्तकें बेंच दी। एसओ एसपी शुक्ल का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


नत्थालाल ने कबाड़ी को पुस्तकें बेंची है। इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी, तहरीर भी दी जाएगी।- शैलेंद्र शुक्ल, बीईओ गोंदलामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें