फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने मुनीम से मारपीट कर 45 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाईवे के पास नया कचौरा बाईपास मार्ग पर लुटेरों ने रविवार को दिनदहाड़े एक मुनीम से मारपीट करते हुए 45 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला महलई टोला निवास सचिन गुप्ता पुत्र राजकमल गुप्ता कचौरा मार्ग स्थित कमलनाथ कोल्ड स्टोरेज के मालिक हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका मुनीम प्रण दुबे 45 हजार रुपये लेकर कोल्ड स्टोरेज से बाइक पर घर लौट रहा था। मॉडर्न तहसील के सामने नया कचौरा बाईपास मार्ग पर बाइक सवार मुनीम का कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया और उससे अचानक मारपीट करनी शुरू कर दी। मुनीम को बुरी तरह घायल कर बदमाशों ने उसके पास से 45 हजार रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें