फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेसू झेंझी की शादी के दौरान दो पक्ष भिडे़, 9 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के कटैयापुरा गांव में गुरुवार रात टेसू झेंझी के विवाह के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ बाद में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कटैयापुरा गांव में टेसू झेझी के विवाह पर गांव के लोगों ने भोज का भी आयोजन किया था। लोग दारू पीकर खाना खा रहे थे। गांव के रमेश चंद व तेजराम में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के रमेश चंद्र, हरगोविंद, मुन्नी देवी , विमला व सपना तथा दूसरे पक्ष के तेज राम, कढोरी, सोनी व किरन घायल हो गईं। दोनों पक्षों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र के कले पुरा गांव में आपसी विवाद में भाई ने सगे भाई को पीट दिया। भाई की पत्नी व अन्य लोग उसे बचाने के लिए आए तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उक्त गांव निवासी विनोद के भाई ने उससे गांव में होने वाले टेसू झेझी के विवाह में चलने के लिए कहा था। इस पर विनोद ने उससे कहा कि जिस व्यक्ति के यहां शादी है उसके यहाें पर उसका आना-जाना नहीं है। इस पर उसका भाई नाराज हो गया और विनोद के साथ मारपीट कर दी। विनोद को बचाने के लिए उसकी पत्नी गीता व पुत्र मनीष आया तो उसे भी पीट दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

- टेसू झेंझी की शादी के दौरान दो पक्ष भिडे़, नौ लोग घायल
- घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें