फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराती व बारातियों में जमकर चले लाठी डंडे, 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव नगला हरनारायण अहलादपुर में रविवार को एक बारात में जनाती व बारातियों में टेंट के गद्दे बिछाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। लोगों ने दूल्हे व उसके भाई को पकड़ लिया। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी शादी की रस्में अदा कराईं।


गांव नगला हरनारायण अहलादपुर निवासी रामानंद ने पुत्री रोशनी की शादी फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर के गांव कौरारी निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र रॉकी के साथ तय की थी। रविवार शाम को बारात आई। बारात चढ़ने के बाद घराती रिश्तेदारों के लिए टेंट से आए गद्दे ले जा रहे थे। बारातियों ने उन्हें रोका और गद्दे लेने लगे। इसी बात को लेकर दोनाें पक्षों में कहासुनी होने लगी। लाठी डंडे चलने लगे। दूल्हन के पिता रामानंद, भाई सत्यवीर, वीरेंद्र व भाभी प्रियंका व वर पक्ष की ओर से सुभाष चंद्र, सत्येंद्र, राजू राहुल व कमला देवी निवासी कौरारी ने बीच बचाव किया। ये लोग मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हा रॉकी व उसके भाई प्रमोद को पकड़ लिया जबकि अन्य बाराती भाग गए। दोनों को कमरे में बंद कर लिया। सूचना बसरेहर थाना पुलिस को दी। पुलिस दूल्हे और उसके भाई प्रमोद को थाने ले गई। दूल्हा शादी करने से इंकार करने लगा तो पुलिस व गांव के लोगों ने उसे समझाया। सोमवार सुबह नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। एसओ भोलू राम भाटी ने बताया कि समझौता होने के कारण किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

- टेंट के गद्दों को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद
- सुबह पुलिस की मौजूदगी में हुईं शादी की रस्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें