फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन एवं सहयोगियों पर लाठी डंडो से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी में बकाया राजस्व वसूली करने गए संग्रह अमीन और उनके दो सहयोगियों को बकायेदार ने अपने चचेरे भाई के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।


भरथना तहसील में तैनात संग्रह अमीन विपिन पुत्र रामप्रकाश त्रिपाठी निवासी राजागंज भरथना, संग्रह सेवक अनिल पुत्र बाबू निवासी ईकरी व अभिषेक पुत्र भूरे निवासी भरथना के साथ बकाया राजस्व वसूली करने ग्राम उझियानी गए थे। उन्हाेंने गांव के ही बकायेदार ख्यालीराम पुत्र माखन लाल से आरसी की बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा। इस पर वह गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीन ने जब रोका तो उसने चचेरे भाई पतरौल को बुला लिया। ख्यालीराम व उसके चचेरे भाई ने लाठी डंडे से टीम पर हमला कर दिया। अमीन और उसके संग्रह सेवक को पिटता देख ग्रामीण मौके पर आए और उन्हें बकायेदाराें के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने बकायेदार व उसके चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

- बकायेदार ने चचेरे भाई के साथ लाठी डंडे से पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें