फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के चम्बल में छलांग लगाने से मचा हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा-ग्वालियर रोड पर स्थित चंबल पुल से एक महिला ने छलांग लगी दी। खबर लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


चंबल पुल पर भिंड सीमा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक महिला पहुंची। उसने पुल पर चप्पलें उतारीं व पानी की बोतल रखी और चंबल में छलांग लगा ली। कुछ लोगों ने उसे चंबल में कूदते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फूप थाना पुलिस महिला को खोज कर रही है। अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि महिला ने भिंड क्षेत्र में छलांग लगाई है। उसे छलांग लगाते हुए लोगों ने देखा है। अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें