फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे कुंए में मिला लापता किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अहेरीपुर गांव में 20 दिन पहले घर से नमाज पढ़ने निकले लापता किशोर का शव रविवार को घर के पीछे बने कुएं में मिला। मृतक के पिता को सुबह घर के दरवाजे पर मिली पर्ची में लाश कुएं में पड़े होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक घर से 20 दिन पहले नमाज पढ़ने निकला था।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव निवासी साइकिल मिस्त्री खलील पुत्र सखाबत खां का बेटा आरिफ (17) 10 जून को सुबह घर से नमाज पढ़ने निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। खलील ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


रविवार सुबह खलील ने जब अपने घर का दरवाजा खोला तो एक पर्ची पड़ी मिली। जिस पर लिखा था साइकिल वाले एक लाश डाकखाना वाले कुआं में पड़ी है। पर्ची को पढ़कर खलील कुएं के पास पहुंचा और देखा तो उसमें आरिफ का शव पड़ा था।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर प्रभारी थाना निरीक्षक आलोक राय मौके पर पहुंचे और शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर एसओ बकेवर, सीओ भरथना व एसडीएम भरथना भी पहुंच गए।


रविवार सुबह किशोर का शव कुएं में पड़े होने की पर्ची फेंकने वाला आखिर कौन है? किशोर को मारकर कुएं में फेंकने वाला ही कहीं उसका हत्यारा तो नहीं। यह चर्चा ग्रामीणों में है, जो पुलिस के लिए चुनौती है।


किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि रमजान का महीना चल रहा था, हमारा बेटा रोजाना बड़ी मस्जिद में सुबह नमाज पढ़ने जाता था, फिर भी ऊपर वाले ने यह क्या कर दिया।


किशोर नमाज पढ़ने घर से निकला था। संभव है कि वह धोखे से कुएं में गिर गया हो। किशोर मंदबुद्धि भी बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस हर दृष्टि से जांच कर रही है। - आलोक राय, बकेवर थानाध्यक्ष
विज्ञापन



घर के पीछे कुएं में मिला लापता किशोर का शव

20 दिन पहले नमाज पढ़ने निकला था, घर के दरवाजे पर पिता को मिली पर्ची, लिखा था डाकखाना वाले कुएं में लाश पड़ी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें