फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलश की हत्या के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर में होटल मालिक अखिलेश यादव की हत्या के दो आरोपियों ने गुरुवार को सीजेएमकोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। अभी भी दो नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोर्ट ने दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस अब उनका रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।


होटल मालिक अखिलेश यादव दो फरवरी की शाम को अपने होटल से कार से अपने घर के लिए निकले थे। उन्हाेंने घर से थोड़ी ही दूरी पर अपनी कार को खड़ा किया और पैदल घर के लिए चले। घर से करीब पचास कदम की दूरी पर ही पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे दबोच लिया और उसकी गर्दन व सिर पर गोली मार दी। इस संबंध में मृतक की पत्नी मंजू देवी यादव ने अपने चचेरे देवर अमित उर्फ बउया, अनुज उर्फ बौना पुत्रगण दलवीर सिंह मितेश उर्फ गट्टे पुत्र राजेंद्र सिंह के अलावा गांव के ही रिषी उर्फ मोनू पुत्र सुखवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के बाद से सभी आरोपी भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके रिश्तेदारों के अलावा परिजनों को भी हिरासत में लिया था। गुरुवार को अमित व रिषी ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रिषी व अमित ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उनको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।

- पुलिस कर रही रिमांड पर लेने की तैयारी, दो अभी भी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें