फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने छात्र को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार क्षेत्र के दौलतपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के वक्त छात्र बड़े भाई को सरसईनाथ मंदिर में खाना देकर घर लौट रहा था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बाइक व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी प्रेम चंद्र का बेटा अनुज शाक्य (14) क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। सोमवार शाम अनुज अपने चचेरे भाई अंशु के साथ बड़े भाई आकाश को सरसई नाथ मंदिर में खाना देने गया था। आकाश कांवड़ लेकर मंदिर आया था। वहां से घर लौटते वक्त दौलतपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से अनुज को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। परिजन फौरन उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गए। वहां अनुज की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें