इटावा। वर्दीधारी बाइक सवार ने एक युवक से दो अंगूठी और 11 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई ।
थाना चौबिया के नगला बने निवासी विमलेश कुमार उर्फ लालजी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बाइक से अपने साले की शादी के लिए बैंड करने इकदिल गया था। दोपहर तीन बजे दतावली पुल से नहर पटरी होते हुए लोकटी पुल से लौट रहा था। रास्ते में काली नीली पल्सर पर सवार एक पुलिस की वर्दी पहने लुटेरे ने उसे रोक लिया। तभी पल्सर पर सवार सादे कपड़ों में दूसरे लुटेरे ने तमंचा लगाकर मारपीट कर लूट लिया। फ्रेंड्स कालोनी प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी। पीड़ित को कॉल कर बुलाया था पर वह नहीं आया।