फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। गुरुवार को यमुना में नहाने गए चार दोस्तों में से लापता एक युवक का शव शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर आगे तलाश लिया। युवक का शव मिलने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बराउख चौकी क्षेत्र के गांव बंगलन दिलीप नगर निवासी चार दोस्त गुरुवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान चारों युवक नदी के पानी में डूबने लगे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी के किनारे अपनी भैंस चरा रहे कुछ लोगों ने नदी में कूदकर तीन को बचा लिया था। राजा बाबू उर्फ पूरन राजपूत का कोई पता नहीं चला था। बृहस्पतिवार को पूरे दिन परिजनों, ग्रामीणों और थाना पुलिस गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम राजा बाबू की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह आठ बजे एनडीआरएफ की टीम ने राजा बाबू का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें