फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंट्री कार में आग से आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पटना से कोटा जा रही पटना-कोटा एक्सप्रेस के पैंट्री कार के सिलिंडर के पाइप में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन आधा घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय से पौन घंटे देरी से 03 बजकर 40 मिनट पर पटना-कोटा एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के स्टॉपेज के बीच ही अचानक पैंट्री कार में रखे सिलिंडर के पाइप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस बीच ट्रेन लगभग आधे घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। इससे पीछे आ रही ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें