फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा का मोबाइल लूटा

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र में सिंधी कालोनी के पास शुक्रवार देर शाम कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीन कर ले गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सिंधी कॉलोनी निवासी दीपा विशनानी क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह क्षेत्र में एक सेंटर में कोचिंग पढ़ने के लिए जाती है। रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह कोचिंग पढ़ने के बाद पैदल घर लौट रही थी। घर के पास ही बाइक से दो बदमाश आए और उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। छात्रा के मुताबिक घटनास्थल पास एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना व बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें