फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान की पत्नी की चेन लूटी

विज्ञापन
विनीता देवी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। गुरुवार को दो बदमाश भीड़भाड़ वाले इलाके में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की चेन लूटकर बस स्टैंड की तरफ बाइक से फरार हो गए। घटना स्टेशन रोड पर सवा तीन बजे हुई।
विज्ञापन

थाना फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र के जेके हास्पिटल के पास कृष्णा पुरम निवासी विनीता गुरुवार को तीन बजे रिक्शे से स्टेशन रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए निकली थीं। मेडिकल स्टोर पर पहुंचने से पहले ही लुटेरों ने उनकी चेन लूट ली और फरार हो गए। लुटेरे पल्सर बाइक पर थे। चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। अचानक अपने साथ हुई इस घटना से विनीता दहशत में आ गई। उसने तुरंत 112 पर फोन किया। बीच बजार हुई लूट की इस घटना से बाजार में भी लोग अवाक रह गए।
विनीता ने बताया कि उसके पति सत्यवीर यादव सीआरपीएफ में हैं। वह फिलहाल गाजियाबाद जिले के लोनी में तैनात हैं। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी में दोनों लुटेरे भागते हुए नजर तो आए लेकिन दोनों का चेहरा सामने नहीं आया है। पुलिस बाइक के नंबर से दोनों बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें