फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में शराब बटी तो प्रधान होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
अवैध शराब के प्रति प्रधानों और जनप्रतिनिधियों सहित चौकीदारों को सचेत करते जसवंतनगर थाना प्रभार? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। जिले में चुनावी आचार संहिता लागू है। यदि किसी भी गांव में अवैध शराब बंटी तो इसके लिए सीधे तौर पर ग्राम प्रधान जिम्मेदार होंगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार को परिसर में गोष्ठी कर जन प्रतिनिधियों व चौकीदारों को सचेत रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

अवैध शराब के प्रति जागरूक करने के लिए यह गोष्ठी की गई। इसमें ग्राम प्रधान, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि और चौकीदार शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब न बंटे। यह शराब जहरीली हो सकती है। जान माल दोनों का नुकसान हो सकता है। कहीं भी कच्ची शराब बनाई जा रही हो या शराब की रिफलिंग हो रही हो तो उसकी सूचना गुप्त रूप से तुरंत दें। नाम गोपनीय रखा जाएगा।
आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार यादव ने कहा कि किसी की जिंदगी बचाना भी पुण्य का काम होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह, प्रधान विमल गौतम, जितेंद्र कुमार उर्फ राजा, लक्ष्मी नारायण, सर्वेश यादव, बृजेंद्र यादव, सभासद शहाबुद्दीन, विनोद कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें