फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम चौपला पुल के पास गुरुवार को साइकिल पर फेरी लगाने वाला युवक बेसुध मिला। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े युवक के परिजनों ने हंगामा किया। बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा गया।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बनवारी लाल पुत्र रघुवर दयाल साइकिल से फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बाबा मुलायम सिंह ने बताया कि बनवारी गुरुवार सुबह फेरी लगाने के लिए निकला था। चौबिया के चौपला बंबे पर उसका शव मिलने की सूचना पुलिस ने उन्हें मिली। पुलिस ने बनवारी को एंबुलेंस से बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने लगी तो महिलाओं व युवकों ने हंगामा किया। एंबुलेंस चालक व सीएचसी के डॉक्टर ने चौबिया पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस पर चौबिया से पहुंचे एसआई संजय सिंह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मुंह से अत्यधिक खून बह जाने से मौत की आशंका है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में समझाने पर तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें