इटावा। पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो चालक युवक को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि अहेरीपुर चौकी इंचार्ज सत्यपाल अत्रि के साथ रात को अछल्दा बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो को रोका। चेकिंग के दौरान चालक के पास से पुलिस को तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम सत्यभान निवासी ग्राम धमसिया तबताया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। (संवाद)