फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मी मिला युवक, सैफई में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर-डुढहा मार्ग पर सोमवार सुबह गंभीर रूप से घायल मिले युवक ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं युवक का नाम एक अन्य गांव से एक साल पूर्व लापता हुई युवती के मामले में भी सामने आया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह थाना ऊसराहार और चौबिया थाना क्षेत्र की सीमा के करीब सरसईनावर-डुढहा सम्पर्क मार्ग पर गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय राजीव यादव पुत्र स्व. आधार यादव पड़ा देखा गया। राजीव हिन्दूपुर कुसमरा थाना किशनी जनपद मैनपुरी का रहने वाला था और पेशे से ट्रक चालक था। राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद राजीव को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर ही युवक के दोनों पैर टूटे हुए थे साथ ही शरीर से खून भी बह रहा था। बताया गया कि घटनास्थल के पास ही एक गांव से एक साल पूर्व लापता हुई युवती के मामले में भी मृतक का नाम आया था।
विज्ञापन

वहीं ऊसराहार थाने में मृतक के भाई बृजवीर यादव ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका कहना था कि किसी महिला से संबंध को लेकर उसे धमकी मिल रही थी। बृजवीर के साथ काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राजीव रविवार की शाम चार बजे गांव से सरसईनावर जाने की बात कहकर निकला था।
इधर, थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को एकत्रित किया गया है। सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें